Carens Facelift: भारत के अंदर पहली बार किआ कंपनी कैरेंस का फेसलिफ्ट (Carens Facelift) मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके साथ कैमरे में भी कैद हुई। जल्द ही कंपनी इसे भारत में नए अपडेट के साथ लाएगा। कई नए फीचर को ऐड भी किया जाएगा।
Carens Facelift Design
- नई फ्रंट प्रोफाइल
- नया रियर बंपर
- अपडेटेड अलॉय व्हील्स
- फ्रंट में नई ग्रिल
- रिवाइज हेडलाइट डिजाइन
कंपनी की इस गाड़ी में नई फ्रंट प्रोफाइल और नया रियर बंपर मिलेगा और इसके साथ-साथ अपडेटेड अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। फ्रंट में नई ग्रिल और रिवाइज हेडलाइट डिजाइन दिया जाएगा। भारत के अंदर 2025 में इस 7-सीटर का इलेक्ट्रिक मॉडल (Kia Carens EV) भी लॉन्च होगा।
![Carens Facelift](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/Carens-Facelift-will-be-launched-with-ADAS.webp)
Creta EV अवतार में जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 500Km; मिलेंगे कई धांसू फीचर
Powertrain Options
- फर्स्ट इन सेगमेंट ADAS
- 3 इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे
- डीजल और पेट्रोल इंजन
- MT/iMT ट्रांसमिशन
- DCT/AT ट्रांसमिशन
इस अपकमिंग 7-सीटर फैमिली कार में सेफ्टी के लिए फर्स्ट इन सेगमेंट ADAS फीचर मिलेगा। गाड़ी में 3 इंजन ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे, जिसमें डीजल और पेट्रोल इंजन होगा। यह तीनों इंजन मैनुअल (MT/iMT) के साथ-साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (DCT/AT) के साथ लिंक होंगे।
Price & Rivals
- कीमत 10.78 लाख से शुरू
- XL6, इनोवा और मराजो राइवल
- इंटीरियर/एक्सटीरियर में बदलाव
- नए फीचर को भी जोड़ा जाएगा
फेसलिफ्ट मॉडल की ex-showroom कीमत भारत में 10.78 लाख से शुरू होने की उम्मीद है। भारत में यह गाड़ी मारुति सुजुकी XL6, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो को टक्कर देती है। गाड़ी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव होंगे और नए फीचर को भी जोड़ा जाएगा।
Toyota की इस गाड़ी का ये वेरिएंट 10 लाख के अंदर है वैल्यू फॉर मनी, मिलेंगे कई कमाल फीचर्स