Samsung Galaxy Book4: सैमसंग इंडिया कंपनी ने अपनी गैलेक्सी बुक 4 (Galaxy Book4) लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लैपटॉप की अवेलेबिलिटी को भारत में अनाउंस कर दिया है। कंपनी की तरफ से इस धांसू लैपटॉप में पूरी मेटल की बॉडी ऑफर की गई है।
Galaxy Book4 Price
यह लैपटॉप 3 वेरिएंट में अवेलेबल है। कोर 5 8GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 70,990 रुपए है। कोर 5 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,990 रुपए से शुरू है। कोर 7 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 85,990 रुपए से शुरू है।
ग्रे और सिल्वर कलर
सैमसंग कंपनी की तरफ से यह ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाएगा। इसमें कई लॉन्च ऑफर भी मिल रहे हैं। जैसे की ₹5,000 तक का कैशबैक मिलेगा और ₹4,000 तक अपग्रेड बोनस मिलेगा। इसके साथ ही No Cost EMI का ऑप्शन भी अवेलेबल है 24 महीने तक।
![Samsung Galaxy Book4](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/03/Galaxy-Book4-launched-in-India-with-3-variants.webp)
₹8,499 में ये धांसू फोन हुआ भारत में लॉन्च, 18W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले मिलेगी
10% स्टूडेंट डिस्काउंट
अगर कोई स्टूडेंट इस लैपटॉप को खरीदने के बारे में सोच रहा है, तो उसके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। क्योंकि स्टूडेंट एडिशनल 10% का डिस्काउंट अवेल कर सकते हैं इस लैपटॉप को खरीदने के दौरान। यह लाइट वेट कैटेगरी वाला लैपटॉप है। इसका वजन 1.55 किलोग्राम है।
एमोलेड एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
आप इसे कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट samsung.com, कंपनी के लीडिंग ऑनलाइन स्टोर और सिलेक्टेड रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे। इसमें फुल एचडी डायनेमिक AMOLED एंटी ग्लेयर डिस्प्ले दी गई है और इंटेल ग्रैफिक्स भी ऑफर किया गया है। इसमें विंडो 11 हम मिलेगी।