Kia India Sales: मारुति, हुंडई, टाटा और महिंद्रा के बाद पांचवें नंबर पर किआ इंडिया कंपनी की सबसे ज्यादा कारें बिकती है। भारतीय मार्केट में एंट्री करने के बाद 4 साल के अंदर कंपनी ने अच्छी ग्रंथ दिखाई है। लोग कंपनी की गाड़ियों को खरीदना खूब पसंद कर रहे हैं।
Kia India Sales Report
1. Kia Sonet
![New Kia Sonet](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/New-Kia-Sonet-X-Line.webp)
अप्रैल 2024 वाले महीने में कंपनी की सोनेट (Kia Sonet) SUV सबसे ज्यादा बिकी है। कंपनी के पिछले महीने 7,901 यूनिट की बिक्री हुई है। अब इस SUV में कंपनी ने बेस वेरिएंट HTE (O) से ही सनरूफ ऑफर करना शुरू कर दिया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपए से शुरू है।
2. Kia Seltos
![Kia India Sales: Seltos](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/Kia-India-Sales-Report-April-2024-in-domestic-market.webp)
कंपनी ने भारतीय मार्केट के अंदर किआ सेल्टोस (Kia Seltos) के साथ अपनी एंट्री करी थी। अप्रैल 2024 वाले महीने में भारतीय मार्केट के अंदर इस SUV के टोटल 6,734 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10.90 लाख से शुरू है।
मारुति की इस गाड़ी का भारत में है दबदबा, कीमत इतने लाख से शुरू; मिलेंगे कई धांसू फीचर
3. Kia Carens
![New Kia Carens](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/New-Kia-Carens-X-Line.webp)
कंपनी के पोर्टफोलियो में भारत के अंदर 6 और 7-सीटर गाड़ी भी शामिल है, जिसका नाम किआ कैरेंस (Kia Carens) है। इस गाड़ी के अप्रैल 2024 में टोटल 5,328 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10.52 लाख से शुरू है।
4. Kia EV6
![Kia EV6](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/Kia-EV6-eSUV.webp)
कंपनी के पोर्टफोलियो में भारत के अंदर एक इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है, जिसका नाम EV6 है। इसके अप्रैल 2024 में भारत के अंदर सिर्फ 5 यूनिट की बिक्री हुई है। इस गाड़ी का फेसलिफ्ट मॉडल ग्लोबली जल्द ही अनवील किया जाएगा।