Poco X6 Neo: भारत के अंदर पोको (Poco) कंपनी अपना नया मिड-रेंज फोन लॉन्च करने जा रही है। यह अपकमिंग फोन कंपनी के X6 सीरीज का होने वाला है। इसकी लॉन्च डेट का खुलासा भी हो गया है। भारत के लिए कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म भी कर दी है।
Poco X6 Neo Launch
13 मार्च 2024 को दोपहर 12:00 भारतीय मार्केट में यह फोन लॉन्च होगा। इस अपकमिंग डिवाइस में बेजल लेस (Bezel-less) डिजाइन मिलेगा। इसके साथ ही इसमें पंच होल स्क्रीन और जो स्क्रीन टू बॉडी रेशों है, वह 93.3% होगा। यह 7.69mm पतला भी होगा।
![Poco X6 Neo](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/03/Launch-date-of-Poco-X6-Neo-revealed.webp)
कर्व्ड डिस्प्ले और पावरफुल कैमरा वाले इस फोन की कीमत में हुई कटौती, मिलेगा प्रीमियम डिजाइन
108MP का रियर कैमरा
लॉन्च से पहले यह कंफर्म हो गया कि इसमें OLED स्क्रीन मिलेगी। इसके टीजर से यह डिटेल भी कंफर्म हो गई है कि इसमें 108MP का रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही ब्लू और गोल्डन कलर का आप्शन उपलब्ध होगा, लेकिन इसमें और कलर भी दिए जाने की उम्मीद है।
कीमत ₹20,000 के अंदर
इस अपकमिंग डिवाइस को आप ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत के अंदर इसकी कीमत 15 से ₹20,000 के अंदर हो सकती है। इसमें 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगी।
कई धांसू फीचर्स दिए जाएंगे
इसमें कई दूसरे और कमाल के फीचर भी दिए जाएंगे। जैसे की सेल्फी कैप्चर करने के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, 3.5mm का ऑडियो जैक और 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस (FHD+) स्क्रीन।