TATA Curvv: टाटा कंपनी की जिस गाड़ी का सभी को लंबे समय से इंतजार है, वह कंपनी की टाटा कर्व (Tata Curvv) है। भारतीय मार्केट के अंदर यह गाड़ी डीजल और पेट्रोल इंजन (ICE) के साथ-साथ इलेक्ट्रिक अवतार (EV) में एंट्री करेगी। अब इसके लॉन्च का खुलासा हो गया है।
TATA Curvv Launch Date
- Nexon के प्लेटफार्म पर बनेगी
- इलेक्ट्रिक मॉडल पहले लांच होगा
- सितंबर 2024 में लॉन्च EV लॉन्च
- ICE अक्टूबर या नवंबर में लॉन्च
- जून 2024 में प्रोडक्शन होगी शुरू
इस गाड़ी का इलेक्ट्रिक मॉडल पहले लांच होने की संभावना है, जो की सितंबर 2024 में फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही इसका जो पेट्रोल और डीजल वर्जन है, वह अक्टूबर या नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। यह गाड़ी कंपनी की Nexon के प्लेटफार्म पर बनेगी।
![TATA Curvv](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/Launch-of-TATA-Curvv-in-India-revealed.webp)
New XUV 3XO ने बनाया अपने सेगमेंट में रिकॉर्ड, 1 घंटे में बुक हुए 50,000 से ज्यादा यूनिट
Rivals & Design
- क्रेटा, सेल्टोस, हाई राइडर
- ICE वर्जन डिजाइन अलग होगा
- EV वर्जनडिजाइन अलग होगा
इसका जो पेट्रोल और डीजल मॉडल होगा वह भारतीय मार्केट में क्रेटा, सेल्टोस, हाई राइडर और ग्रैंड विटारा को टक्कर देगा। 2024 भारत मोबिलिटी शो में इस गाड़ी का प्रोडक्शन वर्जन कंपनी ने शोकेस किया था। इस गाड़ी का जो इलेक्ट्रिक वर्जन होगा उसका डिजाइन ICE वर्जन से अलग होगा।
Company Annually Target
- एनुअली 80 हजार यूनिट टारगेट
- 2,000 यूनिट इलेक्ट्रिक मॉडल
- 5000 यूनिट डीजल और पेट्रोल मॉडल
कंपनी ने ऐसा टारगेट लगाया है कि एनुअली 80 हजार यूनिट गाड़ी के बीके। जिसमें हर महीने 2,000 यूनिट इलेक्ट्रिक मॉडल (EV) के बिके और 5000 यूनिट डीजल और पेट्रोल (ICE) मॉडल के बिके। इस अपकमिंग गाड़ी में कंपनी की तरफ से कई एडवांस्ड फीचर ऑफर किए जाएंगे।