XUV 3XO: हाल ही में भारतीय मार्केट के अंदर महिंद्रा कंपनी ने अपनी नई गाड़ी को लांच किया, जिसका नाम XUV 3XO है। कंपनी ने पिछले हफ्ते अनाउंस किया की गाड़ी को 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है, गाड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कस्टमर खरीदने के लिए इंट्रस्ट दिखा रहे हैं।
![New XUV 3XO](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/This-variant-of-New-XUV-3XO-is-value-for-money.webp)
XUV 3XO Variant Demand
- मिड-स्पेक वेरिएंट की हाई डिमांड
- AX5 और AX7 L ट्रिम ज्यादा बुक
- वाइट और ब्लू कलर की हाई डिमांड
- एंट्री लेवल वेरिएंट में 6 महीने वेटिंग
इस गाड़ी के जो मिड स्पेसिफिकेशन वेरिएंट है, यानी की AX5 और AX7 L ट्रिम वह सबसे ज्यादा बुक हुए हैं। इसके साथ-साथ एवरेस्ट व्हाइट और नेवला ब्लू कलर सबसे ज्यादा कस्टमर ने चूज किया है। जो गाड़ी के एंट्री लेवल वेरिएंट है, उनमें 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड है।
![XUV 3XO](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/New-XUV-3XO-50K-Units-Booking-Record.webp)
Kia Seltos के बेस HTE वेरिएंट में अब मिलेंगे 7 कलर, 5 नए कलर ऑप्शन के साथ हुई लॉन्च
XUV 3XO Highlights
- 1197cc से लेकर 1498cc इंजन
- FWD ड्राइव दिया गया
- 5-सीटर सीटिंग कैपेसिटी
- माइलेज 21.2 Kmpl
गाड़ी की ex-showroom प्राइस रेंज 7.49 लाख से लेकर 15.49 लाख के बीच में है। इसमें 1197cc से लेकर 1498cc का डीजल और पेट्रोल इंजन मिलेगा। गाड़ी में FWD ड्राइव दिया गया है। यह 5-सीटर सीटिंग कैपेसिटी के साथ आती है। गाड़ी की माइलेज 21.2 Kmpl की है।
![XUV 3XO](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/Booking-and-delivery-date-of-XUV-3XO-revealed.webp)
Key Safety Features
- बेस वेरिएंट से 6 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- रियर व्यू कैमरा
- 360 डिग्री कैमरा
- ADAS
- डिलीवरी 26 मई से शुरू
कंपनी की इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग मिलेंगे। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर मिलेंगे। इस गाड़ी की डिलीवरी 26 मई 2024 से शुरू हो जाएगी।
टोयोटा इनोवा का खेल खत्म करने आ रही है ये गजब गाड़ी, कमाल फीचर के साथ जल्द होगी भारत में लॉन्च
![XUV 300](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/XUV-300-vs-kia-sonet-mt-diesel-engine-mileage-comparison.webp)