Top 3 Scooter: अप्रैल 2024 वाले महीने में भारतीय टू- व्हीलर मार्केट के अंदर टोटल 5,47,946 स्कूटर की बिक्री हुई है। साल-दर-साल (Y-oY-) इस सेल में लगभग 25% का इजाफा देखने के लिए मिला है। भारत के अंदर स्कूटर की सेल लगातार ग्रोथ ले रही है।
Top 3 Scooter Sales
1. Honda Activa
- होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा बिका
- टोटल 2,60,300 यूनिट की बिक्री
- सेल में लगभग 6% का इजाफा
भारत के अंदर अप्रैल 2024 में जो स्कूटर सबसे ज्यादा बिका है, वह होंडा कंपनी का एक्टिवा है। इसके अप्रैल 2024 महीने में टोटल 2,60,300 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके अप्रैल 2023 महीने में 2,46,016 यूनिट की बिक्री हुई थी। इसकी सेल में लगभग 6% का इजाफा हुआ है।
TATA की ये स्पोर्टी लुक वाली गाड़ी Polo की होगी बेहतर विकल्प, धांसू फीचर के साथ जल्द होगी लॉन्च
2. TVS Jupiter
![Top 3 Scooters](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/Top-3-Scooters-Sales-April-2024-in-India.webp)
- टोटल 77,086 यूनिट की बिक्री
- सेल में 29% का इजाफा हुआ
- अप्रैल 2023 में 59,583 यूनिट बिके
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर TVS कंपनी का जुपिटर है। इसके अप्रैल 2024 में टोटल 77,086 यूनिट की बिक्री हुई है। अप्रैल 2023 में स्कूटर के 59,583 यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी कि पहले के मुकाबले 17,503 यूनिट ज्यादा बिके हैं। इसकी सेल में 29% का इजाफा हुआ है।
3. Suzuki Access
- टोटल 61,960 यूनिट की बिक्री
- सेल में 18% का इजाफा हुआ
- अप्रैल 2023 में 52,231 यूनिट बिके
इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर सुजुकी कंपनी का एक्सेस स्कूटर है। इसके अप्रैल 2024 वाले महीने में टोटल 61,960 यूनिट की बिक्री हुई। अप्रैल 2023 में इसके 52,231 यूनिट बिके थे। यानी की 9,729 यूनिट पहले के मुकाबले ज्यादा बिके हैं। इसकी सेल में 18% का इजाफा हुआ है।
Kia Seltos, Sonet और Carens अब लीज पर है उपलब्ध, हर मॉडल के लिए देने पड़ेंगे इतने रुपये