Toyota Rumion CNG: कुछ समय पहले टोयोटा कंपनी ने अपनी 7-सीटर सस्ती और धांसू फैमिली कार टोयोटा रुमियन की बुकिंग CNG वाले वेरिएंट के लिए रोक दी थी, लेकिन अब कंपनी ने इस गाड़ी के CNG वेरिएंट की बुकिंग को फिर से शुरू कर दिया है।
Toyota Rumion CNG की कीमत
- CNG का सिर्फ 1 वेरिएंट
- m कीमत 11.39 लाख से शुरू
- 1462cc का इंजन मिलेगा
- 86 bhp की पावर जेनरेट
- सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध
इस गाड़ी में CNG का वेरिएंट सिर्फ एक ही ऑफर किया जाता है, जिसकी ex-showroom कीमत 11.39 लाख से शुरू है। इसमे 1462cc का इंजन मिलेगा जो 86 bhp की पावर जेनरेट करता है। यह सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। ऑटोमेटिक के साथ या वेरिएंट उपलब्ध नहीं है।
![Toyota Rumion CNG](https://jankarido.com/wp-content/uploads/2024/05/Toyota-Rumion-CNG-Booking-reopen-in-India.webp)
इस दिन शुरू होगी इस सस्ती और धांसू SUV की बुकिंग, कंपनी ने कस्टमर को डिलीवरी डेट बताई
माइलेज और मेन फीचर
- मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील
- पावर एडजेस्टेबल मिरर
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- पावर विंडो रियर और फ्रंट
- व्हील कवर
- ARAI सर्टिफाइड 26.11 Km/Kg माइलेज
इसमे कई कमाल फीचर दिए गए हैं, जैसे कि मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजेस्टेबल मिरर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, पावर विंडो रियर, पावर विंडो फ्रंट और व्हील कवर जैसे फीचर शामिल है। इस वेरिएंट में ARAI सर्टिफाइड 26.11 किलोमीटर प्रति केजी की माइलेज मिलेगी।
टोयोटा की नई SUV लॉन्च
- फ्रॉन्क्स SUV पर बेस्ड
- अर्बन क्रूजर टोयोटा टेजर
- डीलरशिप पर पहुंचना शुरू
- 5 वेरिएंट में अवेलेबल है
- कीमत 7.73 लाख से शुरू
टोयोटा कंपनी ने हाल ही में भारत के अंदर मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स SUV पर बेस्ड टोयोटा टेजर (Toyota Taisor) को लांच किया है। जो भारत में डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो चुकी है। यह गाड़ी 5 वेरिएंट में अवेलेबल है, जिसकी ex-showroom कीमत 7.73 लाख से शुरू है।